नरपतगंज: थलहा एनएच के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी ढेर, 5 पुलिसकर्मी घायल, मामले में एफएसएल ने की जांच
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के थलहा के समीप शनिवार सुबह हुए पुलिस व अपराधियों में हुई मुठभेड़ में एक अपराधी ढेर व एसटीएफ सहित पांच पुलिसकर्मी घायल मामले में जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच किया। जबकि घटना मामले में शनिवार दोपहर तक घटनास्थल पर भारी संख्या पुलिस बल कैंप कर रहे हैं।