नरपतगंज: जिला पदाधिकारी ने खेरा पहुंचकर आवास योजना की की जांच, स्ट्रॉबेरी व शिमला मिर्च की खेती का लिया जाएगा
जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की खेरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 दलित बस्ती पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना का जांच किया। जांच के क्रम में लाभुकों से पूछताछ के बाद कर्मी को कई तरह के निर्देश दिए। वही जिसके बाद पंचायत में ही स्ट्रॉबेरी व शिमला मिर्च की खेती का जायजा लिया।