नरपतगंज: नरपतगंज हाई स्कूल परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी में दर्जनों जन प्रतिनिधि व गणमान्य हुए शामिल
नरपतगंज हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को नरपतगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान ,सूर्यनारायण पासवान ,वार्ड पार्षद गब्बर सिंह, हसीब कौशर, उमर फारूक आदि मौजूद रहे।