खलीलाबाद: क्षेत्राधिकारी ने चौकी बाघनगर का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था व अभिलेखों की जांच की
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने चौकी बाघनगर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों और पुलिस कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने चौकी परिसर, ड्यूटी रजिस्टर, वायरलेस सेट व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जनसुनवाई, प्रभावी बीट पुलिसिंग, संदिग्धों की जांच और आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।