पटना ग्रामीण: बिहार के पूर्व मंत्री आर.एन. सिंह का पार्थिव शरीर विधानसभा लाया गया, बड़े नेताओं ने किया अंतिम दर्शन
परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री R.N सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह करीब 11:00 बजे बिहार विधानसभा लाया गया। जहां R.N सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता भी बिहार विधानसभा पहुंचे थे जिन्होंने R.N सिंह की अंतिम दर्शन की।