पटना ग्रामीण: पटना हाई कोर्ट में 2 लाख रुपये लेकर नौकरी का झांसा देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
पटना हाई कोर्ट में फर्जी तरीके से 2 लाख रुपए लेकर नौकरी लगवाने वाले सुभाष चंद्रा को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि गैंग का मुख्य सरगना है। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले की जानकारी कोतवाली थाना अध्यक्ष ने दी है। आरोपी पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर लोगों को बहाल करवा देता था।