प्रतापगढ़: रामकोला गांव के पास पितृ क्रिया के लिए जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोग व बुजुर्ग हुए घायल
रामकोला गांव निवासी शेर बहादुर सिंह उम्र 62 वर्ष गुरुवार को गया जाने के निमित्त सरसों छीट रहे थे। सरसों छीटते हुए वह जब पट्टी पृथ्वी गंज मार्ग पर पहुंचा तो पृथ्वी गंज की तरफ से आ रहे विकास यादव निवासी मकरा मनभवना उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास अपनी बाइक पर अपनी रिश्तेदार रानी यादव को बैठाया हुआ था।