हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का बड़ा ट्रैफिक एक्शन! हेलमेट नहीं तो चालान तय
हजारीबाग पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, मोबाइल यूज और बिना इंश्योरेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 99 हेलमेट विहीन, 32 ट्रिपल लोड और 13 बिना इंश्योरेंस वाहनों का चालान काटा गया। वहीं 39 लोगों को शपथ पत्र भरवाकर छोड़ा गया। साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर 55 लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।