बसेड़ी: बसेड़ी पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Mar 17, 2024 धौलपुर जिले की बसेड़ी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टे की खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया है। बसेड़ी थाना प्रभारी बृजेश कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर आरोपी रवि कुमार पुत्र विशन सिंह निवासी सोनपुरा, खानखेड़ा थाना बयाना जिला भरतपुर हाल रामनगर कॉलोनी कस्बा बसेड़ी थाना बसेड़ी को सट्टा उपकरण व सट्टा राशि 1860 रुपए जप्त कर गिरफ्तार किया है।