बसेड़ी: मोदी की गारंटी से भारत 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र:- महेंद्र कोली, भाजपा युवा नेता, बसेड़ी
Baseri, Dholpur | Mar 17, 2024 बसेड़ी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बसेड़ी में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प पत्र लेकर मंडल बसेड़ी में एक सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान बयाना मोड, जगनेर बाईपास, भारद्वाज मार्केट, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, सदर बाजार, बसेड़ी नगर पालिका में संकल्प पत्र भरकर संकल्प पेटिका में डाले गए।