बसेड़ी: बसेड़ी के कई फीडरों की कल 15 मार्च को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, सहायक अभियंता वीर सिंह अग्निहोत्री ने दी जानकारी
Baseri, Dholpur | Mar 15, 2024 बसेड़ी। शुक्रवार को 132 केवी जीएसएस बसेड़ी पर रख-रखाव कार्य चलेगा।इस वजह से सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।सहायक अभियंता वीर सिंह अग्निहोत्री ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 132 केवी फीडर सरमथुरा और 33 केवी फीडर कंचनपुर नादनपुर बसेड़ी और बाड़ी तथा इन सभी फीडरो से जुड़े शहरों और गांवों की विद्युत आपूर्ति 5 घंटे बंद रहेगी।