बसेड़ी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र कुनकुटा बोरेली पर किया बैठक का आयोजन,बूथ समितियों का किया सत्यापन
Baseri, Dholpur | Mar 15, 2024 बसेड़ी। आज शक्ति केंद्र कुनकुटा बोरेली पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संभाग प्रभारी विस्तारक योजना राजवीर सिंह राजावत एवं जिला मंत्री ओमकार कटारा ने संबोधित करते हुए लोगों को डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार रोजाना घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा कर रही है।