बसेड़ी: नादनपुर पुलिस ने 7 साल से वांछित चल रहे एक अपराधी को किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Mar 16, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 साल से फरार चल रहे अपराधी मोहम्मद सगीर मुसलमान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत आबकारी अधिनियम में 7 साल से फरार वांछित आरोपी मोहम्मद सगीर पुत्र बशीर अहमद मुसलमान को गिरफ्तार किया है।