पूरनपुर: महिला चिकित्सालय में कथित अवैध वसूली, पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल
पूरनपुर। नगर के 50 शैय्या युक्त महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर तीन हजार रुपये लिए गए और करीब 15 हजार रुपये की बाहरी दवाएं मंगवाई गईं। मामला भैंसासुर निवासी पूनम पत्नी बबलू से जुड़ा है।