पीलीभीत सदर के अंदर चुनाव आयोग ने जुलाई से सितंबर के बीच 13,150 वोटर्स के EPIC नंबर और सीरियल नंबर वही रखे, लेकिन अंदर से नाम ही चेंज कर दिए।
उदाहरण के तौर पर फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट में रसीद का नाम वोटर के तौर पर शामिल था। उसका EPIC नंबर और सीरियल नंबर भी वही था। रसीद संतुष्ट होकर बैठ गया, उसका नाम वोटर लिस्ट में है।
लेकिन फाइनल वोटर लिस्ट में रसीद का नाम बदलकर कुछ और कर दिया, पर EPIC नंबर और सीरियल नंबर वही हैं।
127 नंबर विधानसभा में (पीलीभीत सदर) टोटल 13,150 नाम बदले गए, 804 नाम गायब कर दिए गए, जबकि प्रेजेंट में वे मौजूद हैं।
बाद में चुनाव आयोग ने 2,600 वोटर जोड़ दिए, लेकिन जिनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया, वो वहां रहते ही नहीं हैं, हमारी टीम ने जाकर वेरीफाई किया है।
मतलब एक ही विधानसभा में कुल 16,554 वोट का खेल कर दिया गया।
: यूपी कांग्रेस प्रभारी @AdvRajendraPal जी
📍उत्तर प्रदेश