कोंडागांव: NH-30 पर आवराभाटा चौक के पास मिली अज्ञात लाश की तीन दिनों बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त, फरसगांव पुलिस ने किया कफन दफन
नेशनल हाइवे 30 आवराभाटा चौक के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात लाश मिली थी। पुलिस की टीम घटना स्थल पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया के बाद मृतक की पहचान नही होने पर शव को चीरघर में रखवाया गया है। आज रविवार को तीन दिनों बाद भी मृतक की शिनाख्त नही हो पाई । जिसके बाद फरसगांव पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने मृतक का कफन दफन किया ।