कोंडागांव: जिला अस्पताल के कर्मचारी के DNK स्थित शासकीय आवास में हुई चोरी, कोंडागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोर हुआ गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी के आरोपी घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी जामकोट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिला अस्पताल के कर्मचारी के DNK स्थित सरकारी मकान से नगद राशि चुराने का आरोप है।प्रार्थी द्वारा चोरी की शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में आरोपी को धर दबोचा।आरोपी को जेल भेज दिया गया है।