बक्सर: बक्सर पुलिस ने झारखंड के दुमका से एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, वरिष्ठ वकील के खाते से ₹2.50 लाख किए थे गायब
Buxar, Buxar | Jan 17, 2025 बक्सर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बक्सर व्यवहार न्यायालय के वरीय वकील के अकाउंट से 2.5 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को झारखंड के दुमका जिले से दबोच लिया गया है। शुक्रवार को इसकी जानकारी साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना ने सुबह 11 बजे दी।