बक्सर: बक्सर कलेक्ट्रेट में डीएम और एसपी की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा पर शपथ दिलाई गई
Buxar, Buxar | Jan 16, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने एसपी शुभम आर्य एवं अन्य सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा विषय पर कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाया। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने शाम 7 बजे दिया।बता दें कि परिवहन विभाग से प्राप्त निर्देश पर 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाना है।