मधेपुरा: 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला जज ने थाना अध्यक्षों के साथ की बैठक
मधेपुरा में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्राधिकार के अध्यक्ष-सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की।