रफीगंज रेलवे सुरक्षा बल ने प्लेटफार्म संख्या तीन एवं चार के बीच से एक युवक को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार संध्या 5:00 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला के इनायत नगर थाना क्षेत्र के अमीर सिंह मिल्कीपुर करमडंडा खास गांव निवासी कुणाल यादव को 22 बोतल कुल 8.250 ली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।