बरियातु: विद्या भारती योजना के तहत बारियातू में संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन
बारियातू स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विद्या भारती योजना तहद कक्षा तृतीय से अष्टम तक के भैया/ बहनों का संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय समिति के सदस्य प्रमोद उरांव, प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती ओउम् , भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।