गड़हनी: दो माह से ठप गड़हनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय का कंप्यूटर सिस्टम, लाभार्थी परेशान
गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय में करीब दो माह से कम्प्यूटर सिस्टर खराब पड़ा है। सिस्टम खराब होने से दर्जनों पेंशन के लाभार्थियों को प्रखंड आकर वापस लौटना पड़ रहा है। कार्यालय के बाहर सिस्टम खराब है काम नहीं होगा का बोर्ड लगा दिया गया है। कार्यालय के डाटा ऑपरेटर ने बताया कि मैं बीडीओ को अवगत करा दिया हूं फिर भी ठीक नहीं कराया गया।