कोडरमा: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त, कोडरमा के निर्देशानुसार डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कुजूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर सह श्रम अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने प्रशिक्षण दिया।