झुमरी तिलैया के झंडा चौक से लेकर स्मार्ट बाजार–आदित्य विजन मार्ग पर शाम को बढ़ रहीं असामाजिक गतिविधियां, पुलिस गश्त की मांग
झुमरीतिलैया शहर के स्मार्ट बाजार से आदित्य विजन तक के क्षेत्र में शाम के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों में चिंता है। व्यापारियों और राहगीरों का सोमवार को 11 बजे कहना है कि शराब के नशे में युवकों के बीच आए दिन मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं होती हैं, जिससे महिलाओं, दुकानदारों और आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मार्ग पर शाम के समय नियमित गश्त एवं टाइगर मोबाइल की तैनाती की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।