नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बड़तुमा में निर्माणाधीन संत रविदास लोक स्मारक का गुरुवार दोपहर 1:00 बजे निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए उन्होंने स्मारक को क्षेत्र का प्रमुख सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केंद्र बताया।