कसिया: धुरिया खास में सब्जी खरीदने गए युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस को दी गई तहरीर
घायल युवक आशुतोष सिंह के पिता रविन्द्र सिंह ने कसया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा देर शाम को गांव के चौराहे पर सब्जी खरीदने गया था। जहां पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर कर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक का सर कई जगह फट गया है, और गहरा जख्म बना हुआ है। घायल युवक को परिजन सीएचसी कसया ले गये।