महोबा: टिकरिया में दहेज की मांग के आरोपों के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति और ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 22 वर्षीय विवाहिता इमरती राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर, जेठ और देवर पर अपाचे बाइक व दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मृतका को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मौत से पहले उसने पिता को अनहोनी की आशंका भी जताई थी।