शिवपुरी नगर: फतेहपुर क्षेत्र में निकला 5 से 6 फीट लंबा जहरीला सांप, 2 लोगों को डसा
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र के 28 नंबर कोठी के पास आज सोमवार की सुबह 10 बजे एक होटल पर 5 से 6 फीट लंबा सांप दिखाई देने से वहां बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। वही होटल पर बैठे मुन्ना शाह एवं एक अन्य व्यक्ति ने जब सांप को पकड़ने का प्रयास किया तो सांप ने दोनों लोगों को डस लिया। जिन्हें शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है