शिवपुरी नगर: शिवपुरी: बोर पर नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत, मोटर चालू करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। जब दामोदर अपने घर के बाड़े में स्थित बोर पर नहाने गया था। वहां मोटर चालू करते समय बिजली का तार अचानक निकलकर उनके सीने से चिपक गया। इस हादसे में वह बेहोश हो गए। दामोदर के भाई रघुवीर लोधी ने बताया कि परिजन तुरंत दामोदर को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर