बीकानेर: खुले बंदी शिविर से कैदी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित खुले बंदी शिविर से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। शिविर प्रभारी गोरधन राम पुरोहित ने बताया कि जागीर सिंह उर्फ गुरुवीर निवासी पंजाब 9 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे बंदियों की गिनती के दौरान गायब पाया गया। नियमित जांच में उसकी अनुपस्थिति सामने आने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद प्रभारी की रिपोर्ट प