बदायूं: हजरतपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
Budaun, Budaun | Apr 5, 2024 SSP के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान नेत्रपाल पुत्र सियाराम निवासी कुण्डरा मजरा थाना हजरतपुर क्षेत्र के रूप में हुई है। अभियुक्त को पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।