मधुबन: पार्टी की मजबूती के लिए मधुबन में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, पंचायत स्तर पर कमेटी का विस्तार करने का लिया गया निर्णय
पार्टी की मजबूती को लेकर मधुबन प्रखंड के बाजीतपुर में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने की। बैठक में पंचायत तथा प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, पंचायत स्तर पर 15 दिनों के अंदर कमेटी का विस्तार करने, माह में एक बार पार्टी की बैठक करने,प्रखंड अध्यक्ष के आवास में पार्टी का कार्यालय बनाने का निर्णय लिया।