कोटकासिम: रामपुर में किसानों के खेतों से फव्वारे की नोजल और केबल चोरी, ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
रामपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों को निशाना बनाया चोरों ने फव्वारे की पीतल की नोज बोरिंग से जुड़ी बिजली की केवल काटकर चोरी कर लिए। इस वारदात में एक ही रात में दो दर्जन से अधिक किसानों के खेत प्रभावित हुए हैं। वारदात से क्रोधित किसानों ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे कोटकासिम थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।