दादरी: बीटा-2 कोतवाली इलाके में ट्यूटर ने पढ़ाने के दौरान 12वीं की छात्रा से की जबरदस्ती, गिरफ्तार
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक ट्यूटर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी ट्यूटर ने 12वीं की छात्रा से जबरदस्ती की। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अचानक प्यार की बातें और अश्लीलता शुरू कर दी। किसी तरह छात्रा ट्यूटर को धक्का देकर वहां से भागी, घर वालों की शिकायत के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।