दादरी: लिफ्ट पंजीकरण में ₹5000 की जगह अब देनी होगी ₹15000 की फीस, डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक
जिलाधिकारी ने बुधवार की शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में नोएडा व ग्रेनो की आरडब्ल्यूए और एओए के साथ बैठक की। जहां डीएम ने कहा है कि लिफ्ट का पंजीकरण कराना जरुरी थी, लेकिन बड़ी संख्या में पंजीकरण नहीं कराए गए। अब तीन गुना धनराशि के साथ पंजीकरण करना होगा। अगर पंजीकरण नहीं कराया तो फिर लिफ्ट का संचालन बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।