सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल की तीन लिफ्ट छह जून से बंद हैं। इनमें लापरवाही का पानी भर गया है। इस वजह से इन्हें बंद किया गया है। ये लिफ्ट मरीजों के लिए हैं। सीएमएस डॉ रेनू अग्रवाल ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि आठवें फ्लोर की टोटियां चोरी होने से पानी भर गया। एहतियातन लिफ्ट बंद की गई हैं।