विभूतिपुर: विभूतिपुर के पटपारा जाने के क्रम में यात्री बनकर ऑटो लेकर भागा, प्राथमिकी दर्ज
एस एच 55 सिंघिया घाट से पटपरा जाने के क्रम में यात्री बनकर आया और ऑटो लेकर उस वक्त फरार हो गया जब ऑटो चालक ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर पेशाब करने लगे। घटना को लेकर ऑटो के मालिक सह चालक सिंघिया घाट वार्ड 02 निवासी लक्ष्मी सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। घटना के संबंध में बताया गया कि 27 जुलाई को दो यात्री को लेकर सिंघिया घाट से पटपरा जा रहा था।