विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडी डीह में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
बेलसंडी डीह निवासी प्रेसेंजित कुमार सिंह ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें पड़ोसी व उसके रिश्तेदार सहित चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उपरोक्त नामित सभी मेरे जमीन में मकान का छज्जा निकाल रहा था।मना करने पर गाली-गलौज किया।मेरी मां बीच बचाव करने आई तो धक्का मुक्की किया।तथा मेरे पाकेट से पर्स निकाल लिया।