विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग में पिस्तौल के बल पर महिला के साथ मारपीट, नामजद प्राथमिकी दर्ज
सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड 04 निवासी ममता देवी ने पिस्तौल के बल पर मारपीट को लेकर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें रंजन सहनी, राकेश राय, रौनक कुमार,छोटू कुमार, अविनाश पूर्वे, कुनाल राय, मनीष कुमार,गोलू पौद्दार, सिंटू पौद्दार, को आरोपित की है। कहा कि मैं पूरे परिवार घर में था तभी उक्त नामित लोडेड पिस्तौल के साथ घर में घुसकर बतमिजी करते हुए मारपीट की।