विभूतिपुर: विभूतिपुर के मिश्रौलिया निवासी सेवानिवृत शिक्षक के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 99431 रुपए , दिया आवेदन
सेवानिवृत्त शिक्षक राम चंद्र महतो ने स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। कहा है कि मेरे बचत खाता से 30 जुलाई 24 को क्रमशः दो रुपए, 49663 रुपए, 49766 रुपए कुल मिलाकर 99431 रुपए अज्ञात लोगों के द्वारा अवैध रूप से ट्रांसफर कर लिया है। 31 जुलाई को शिकायत कर एटीएम, यूपीआई , पेटीएम, पे फोन को बंद करवा दिया। वहीं 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज की करवाया है।