विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर में जमकर हुई मारपीट, डायल 112 की पुलिस टीम ने जख्मी को सीएचसी में कराया भर्ती
कल्याणपुर उत्तर वार्ड 13 में रविवार की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर एक पक्ष के जख्मी दो व्यक्ति को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक रूपम ने बताया कि जख्मी कल्याणपुर उत्तर वार्ड 13 निवासी महेश्वर राय एवं पुत्र विकास कुमार, अमरेश कुमार है।