चैनपुर थाना क्षेत्र के जड़ी गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से चचली निवासी अर्जुन मिंज और यूसिन मिंज घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक में सवार होकर लोटा पानी कार्यक्रम में भाग लेने अंबा टोली गांव गए थे लौट के क्रम में दोनों अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए।