सहार: सहार–अरवल मार्ग पर सोन नदी पुल की रेलिंग से दो डांसर 50 फीट नीचे सोन नदी में गिरीं, लाइव वीडियो आया सामने, बची जान
Sahar, Bhojpur | Apr 26, 2026 सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहार–अरवल मार्ग स्थित सोन नदी पुल की रेलिंग से शनिवार की सुबह एक मोटरसाइकिल टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बाइक पर सवार दो महिला डांसर नदी में गिर गईं, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा युवक पुल पर ही रेलिंग से टकराकर घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर दोनों महिला डांसरों को सुरक्षित बाहर निकाला।