बक्सर: बक्सर में मेगा ऋण शिविर में 878 लाभार्थियों को 56.57 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत
Buxar, Buxar | Mar 11, 2025 अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा वित्त विभाग बिहार सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स के दिशा निर्देश में जिला औधोगिक केंद्र बक्सर में मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया। ऋण शिविर में जिले के सभी बैंकों के जिला समन्यवक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और विभिन्न शाखाओं के बैंक प्रबंधकों ने भाग लिया। शिविर में 878 लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत किया गया।