प्रतापगढ़: एसपी के आदेश पर महिला थाना अध्यक्ष ने चिलबिला स्थित वृद्ध आश्रम में उपहार देकर मनाई दीपावली
एसपी प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार ने महिला थाना अध्यक्ष नीता त्रिपाठी को निर्देशित किया था। एसपी के निर्देश पर महिला थाना अध्यक्ष नीता त्रिपाठी शुक्रवार की शाम 6:00 चिलबिला वृद्धाश्रम पहुंची। वृद्ध आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को मिठाई, फल व अन्य उपहार वितरित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उपहार पाकर वृद्धो के चेहरे पर खुशी नजर आई।