पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड के एक गांव से किशोरी का अपहरण, शादी की नीयत से 4 पर प्राथमिकी
पंचदेवरी प्रखंड के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।इस मामलें में पीड़ित पिता ने चार लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 9 अप्रैल को पीड़ित अपनी पत्नी को लाने ससुराल गए थे। करीब दोपहर 12 बजे जब वह पत्नी के साथ घर लौटे तो उनकी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब थी।