गोरखपुर: पुलिस ने फर्जी दुल्हन और नकली पुलिस के साथ 'शादी स्कैम' का किया खुलासा, 3 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
गोरखपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चिलुआताल थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फर्जी दुल्हन और उसकी मुंहबोली बहन अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दूसरे राज्यों के युवकों को शादी का झांसा देकर गोरखपुर बुलाता था