भोरे: भोरे थाना परिसर में आयोजित हुआ चौकीदार परेड, थानाध्यक्ष ने कर्तव्यों के प्रति चौकीदारों को पढ़ाया चौकीदारी का पाठ
भोरे थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थानध्यक्ष ने चौकीदारों को अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति पाठ पढ़ाते हुए सख्त दिशा निर्देश जारी भी किए। उन्होंने क्षेत्र में चल रही आपराधिक गतिविधियों के साथ-साथ शराब की तस्करी रोकने बेचने वालों की सटीक जानकारी देने सहित कई तरह की दिशा निर्देश दिए।