इटारसी: जीतू पटवारी के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रामधुन बजाकर जताया विरोध
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे इटारसी में नगर कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे जयस्तंभ चौक पर एकत्र होकर रैली निकाली मोहन यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए इसके बाद कांग्रेसियों ने रामधुन गाई। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।